Bihar Board 10th Dummy Registration Card 2027: हेल्लो दोस्तों- अगर आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से वर्ष 2027 में मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार बोर्ड जल्द ही Bihar Board 10th Dummy Registration Card 2027 जारी करने जा रहा है। यह डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें दर्ज सभी जानकारी की जांच करके समय रहते सुधार कराया जा सकता है।
यदि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय या अन्य किसी प्रकार की गलती है, तो छात्र निर्धारित तिथि तक अपने स्कूल के माध्यम से उसे ठीक करवा सकते हैं। इस लेख में आपको Bihar Board 10th Dummy Registration Card 2027 Download, रिलीज डेट, सुधार प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी मिलेगी।

Bihar Board 10th Dummy Registration Card 2027 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| आर्टिकल का नाम | Bihar Board 10th Dummy Registration Card 2027 |
| सत्र | 2026-27 |
| श्रेणी | Dummy Registration Card |
| संभावित जारी तिथि | 25 जुलाई 2026 |
| सुधार की अंतिम तिथि | 25 अगस्त 2026 |
| डाउनलोड मोड | Online |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.com |