Bihar Board Class 10th Science Vvi Subjective Question 2027: नमस्कार प्यारे बच्चों, अगर आप बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा 2027 में देने वाले है, तो विज्ञान का यह 45 प्रश्न जरूर याद कर लें। ये 45 प्रश्न आपके परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Bihar Board Class 10th Science Vvi Subjective Question 2027 – Overview
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| लेख का नाम | Bihar Board Class 10th Science Vvi Subjective Question 2027 |
| कक्षा | 10वीं |
| विषय | विज्ञान |
| कुल Subjective प्रश्न | 45 प्रश्न |
| Official Website | Biharboardonline.com |
Bihar Board Class 10th Science Vvi Subjective Question 2027 – ये 45 सब्जेक्टिव प्रश्न रट्ट जाओ
1. उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस क्यों कहते हैं।
उत्तर:- उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं क्योंकि मुख अक्ष के समांतर आ रही प्रकाश की किरणे एक बिंदु पर अभीसरित कर देती है इसलिए इसे अभिसारी लेंस कहते हैं। इसका फोकस दूरी ( +Ve) प्धनात्मक होता है।
2. अवतल लेंस को अपसारी लेंस क्यों कहते हैं।
उत्तर:- अवतल लेंस को अपसारी लेंस कहते है क्योंकि मुख्य अक्ष के समांतर आ रही किरणो को फैला देती है। इसलिए इसे अपसारी लेंस कहते हैं। इसका फोकस दूरी (-Ve) ऋणात्मक होता है
3. तारे टिमटिमाते नजर आते हैं, क्यों?
उत्तर:- वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण तारों से निकलने वाली प्रकाश की तीव्रता कभी बढता है तो कभी घटता है जिसके कारण तारे कभी धू़ंधला दिखाई देते हैं तो कभी चमकीले। इस तरह बार-बार तारों का धू़ंधला या चमकीला दिखना ही तारों का टिमटिमाना कहलाता है।
4. मैक्सवेल के दक्षिण हस्त नियम लिखें।
उत्तर:- मैक्सवेल के दक्षिण हस्त नियम के अनुसार किसी धारावाही चालक तार को दाये हाथ की मुट्ठी में इस प्रकार पकड़े की अंगूठा धारा की दिशा को संकेत करें तो हाथ की अन्य अगुलियां चुंबकीय बल रेखाओं की दिशा को बतलाते हैं।
5. उत्तल दर्पण के किन्हीं दो उपयोगी को बताएं ।
उत्तर:- उत्तल दर्पण के उपयोग
(I) स्ट्रीट लाइट में
(ii) मोटर करो में ड्राइवर के सीट के पास साइड मिरर के रूप में उत्तल दर्पण लगा रहता है।
6. फ्यूज के तार की तीन विशेषताएं लिखें।
उत्तर:- फ्यूज के तार के तीन प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है –
(i) इसका विरोध उच्च होता है
(ii) इसका गलांक न्यूनतम होता है
(iii) फ्यूज तार को हमेशा गरम तार में जोड़ा जाता है।
7. पानी में रखा सिक्का उठा हुआ दिखता है क्यों?
उत्तर:- पानी से भरी बाल्टी में एक सिक्का प्रकाश के अपवर्तन के कारण उठा हुआ दिखाई देता है।
8. पारितंत्र में अपघटकों को भूमिका बताइए।
उत्तर:- पारितंत्र में कुछ सूक्ष्म जीव जैसे बैक्टीरिया, कवक एवं प्रोटोजोआ पाए जाते हैं। ये सूक्ष्म जीव पौधों एवं जंतुओं के मृत शरीर एवं वण्र्य पदार्थों का अपघटन करते हैं। अतः ये अपघटक कहलाते हैं। ऐसे जीव पौधेा एवं जंतुओं के मृत शरीर एवं वण्र्य पदार्थ में उपस्थित जटिल पदार्थों को अकार्बनिक तत्वों से विघटित कर देते हैं। इस अकार्बनिक पदार्थों को पौधे पुनः मिट्टी से ग्रहण करते हैं और वृद्धि करते हैं अतः पारितंत्र में अपघटक की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
9. किसी आंतरिक यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?
उत्तर:- आंतरिक यात्री आकाश में उस ऊंँचाई पर होता है जहांँ वायुमंडलीय नहीं होता और न ही वहांँ कोई प्रकीर्णन हो पाता है। इसलिए उन्हें आकाश नीला नहीं काला प्रतीत होता है।
10. सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य अंडाकार दिखता है जबकि दोपहर के समय में गोल दिखता है क्यों?
उत्तर:- सूर्योदय और सूर्यास्त के समय वायुमंडलीय अपवर्तन अधिक और असमान रूप से होता है जबकि दोपहर के समय लंबवत प्रकाश की किरणें है जिसके कारण वायुमंडलीय अपवर्तन ना के बराबर होता है यही कारण है कि सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य अंडाकार दिखता है जबकि दोपहर के समय सूर्य गोलाकार दिखता है।
11. प्रकाश का वर्ण विक्षेपण क्या है? सचित्र स्पष्ट करें।
उत्तर:- जब श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजारा जाता है तो वह सात रंगों में विभक्त हो जाती है। इसी घटना को प्रकाश का वर्ण विक्षेपण कहते है। श्वेत प्रकाश सात रगों के मिश्रण से बना है। ये सात रंग है- बैंगनी , जामुनी , नीला , हरा , पोला , नारगी तथा लाल।
12. कुलाम के नियम को लिखें।
उत्तर:- दो आवेशों के बीच लगने वाले आकर्षण और प्रतिकर्षण बलों के बारे में एक नियम का प्रतिपादन किये जिसे कुलांम का नियम कहते हैं।
इस नियम के अनुसार दो बिंदु आवेशों के बीच लगने वाला बल आवेशों के परिमाण के गुणनफल के समानुपति तथा उनके बीच के दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
13. प्रतिरोध क्या है? इसका सूत्र एवं S.I मात्रक लिखे।
उत्तर:- किसी चालक पदार्थ का वह गुण जो उस पदार्थ से होकर प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा का विरोध करता है ,
सूत्र R = V/I
इसका SI मात्रक ओम होता है।
14. अर्धचालक पदार्थ किसे कहते हैं?
उत्तर:- वैसा पदार्थ जिसकी चालकता और चालक अचलाक के बीच का हो अर्धचालक कहते हैं।
जैसे:- जर्मेनियम, सिलिकन
15. लोहे की वस्तुओं को पेंट क्यों किया जाता है?
उत्तर:- लोहे की वस्तुओं को पेंट करने का सबसे प्रमुख कारण है लोहे को जंग से बचाना । नमी की उपस्थिति में लोहे की वस्तुओं पर जंग लग जाता है। जंग में फेरिक ऑक्साइड और फेरीक हाइड्रोक्सैइड का मिश्रण होता है जो लोहे की वस्तुओं को संक्षारित करती है । इससे बचने के लिए धातु के वस्तुओं की सतह पर पेंट कर देने पर वस्तु की सतह वायुमंडल की नमी के सम्पर्क में नहीं जा पाता है और लोहे की वस्तु सुरक्षित रहती है।
16. सहसंयोजक बंधन क्या है? इसके दो उदाहरण दें।
उत्तर:- जब दो या दो से अधिक परमाणुओं के बीच में इलेक्ट्रोनों के साझेदारी से जब कोई बंधन बनता है तो उसे सहसंयोजक बंधन बोलते है। जैसे – CH4 , H2
17. हमारे दैनिक जीवन में PH के किन्ही पांच महत्वों का उल्लेख करें ।
उत्तर:- हमारे दैनिक जीवन में PH के पांच महत्वों का उल्लेख निम्न है –
(i) दांतों को सड़ने से बचाता है। अगर आपके मुंह का pH 5.5 से नीचे चला जाता है तो दांत सड़ने लगता है।
(ii) खाना खाने पर पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है ,यह आपके पेट के pH को 1 से 3 में बदल देता है , जो भोजन में प्रोटीन के पाचन में सहायता करता है।
(iii) मिट्टी एक pH का महत्त्वपूर्ण कारक है। पौधे और वृद्धि के लिए आदर्श pH 6.3 से 7.3 के बीच होता है।
(iv) ph बर्तन की सफाई में मदद करता है।
(v) हमारे शरीर का अधिकांश क्रियाऐं 7.0 से 7.8 pH परास के बीच काम करती है।
18. संक्षारण क्या है? संक्षारण रोकने के उपाय बतावें।
उत्तर:- यह एक ऐसी रासायनिक अभिक्रिया है जिससे क्रियाशील धातु वायु से अभिक्रिया कर अवार्छनीय पदार्थों का निर्माण करते है।
(i) रोधी रक्षण – धातुओं की सतह पर रोधी परत चढ़ाकर संक्षारण क्रिया को रोका जा सकता ही , इसके लिए निम्न विधियां प्रयुक्त की जाती है –
(a) तेल, ग्रीस लगाकर – धातुओं की सतह पर तेल , ग्रीस की पतली परत चढ़ा दी जाती है।
(b) पेंट वार्निस लगाकर – धातुओं की सतह पर पेंट वार्निस की रोधी परत चढ़ा दी जाती है।
19. जस्ता के दो अयस्कों के नाम एवं सूत्र लिखें।
उत्तर :- जस्ता के दो अयस्क निम्नलिखित है –
(i) जिंक ब्लेड ( Zns )
(ii) कैलेमाइन ( ZICO )
20. आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
उत्तर:- आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि आयोडीन , अवटु ग्रंथि जो कार्बोहाइड्रेट , वसा और प्रोटीन के उपापचय हेतु थाय थायरॉक्सिन हार्मोन स्रावित करती है , के लिए आवश्यक है। यह हार्मोन संतुलित वृद्धि व विकास के लिए उत्तरदायी हैं। आयोडीन की कमी से घेंघा रोग हो जाता है।
21. खनिज और अयस्क में क्या अंतर है ?
उत्तर:- खनिज:- खनिज ऐसे भौतिक पदार्थ है जो खान से खोद कर निकले जाते है । या पृथ्वी की सतह में विद्यमान हर धातु युक्त ठोस को खनिज कहते है। कुछ उपयोगी खनिज पदार्थ के नाम है – लोहा , चुना पत्थर, अभ्रक , कोयला , बॉक्साइट, जस्ता इत्यादि ।
अयस्क :- वे खनिज जिनसे धातुएं आसानी से तथा कम खर्च में प्राप्त की जा सकती है , वे अयस्क कहलाते है। सभी अयस्क खनिज है लेकिन सभी खनिज अयस्क नही है ।
22. संयोजन अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:- जब दो अभिकरक साथ मिलकर एक उत्पाद बनाते है उसे संयोजन अभिक्रिया कहते है ।
A + B ➡️ AB
जैसे:- CaO + CO2 ➡️ CaCO3
23. उत्सर्जन की परिभाषा दें। उत्सर्जी पदार्थ क्या है?
उत्तर :- सजीवों के शरीर में भोजन पचने के बाद बने ठोस , द्रव्य तथा गैसीय अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते है ।
उत्सर्जी पदार्थ – अमोनिया , यूरिया तथा यूरिक अम्ल इत्यादि ।
24. तनुकरण किसे कहते है?
उत्तर:- जब जल में अम्ल या क्षारक को मिलाते है , तो उसके आयन सांद्रता के प्रति इकाई आयतन में कमी हो जाती है, इस क्रिया को ही तनुकरण कहा जाता है।
25. मिश्रधातु किसे कहते है? इसके दो उदाहरण दें। मिश्रधातु के तीन उपयोंगो का वर्णन करें ।
उत्तर :- दो या दो से अधिक धातुओं के समांगी मिश्रण को मिश्रधातु कहते है।
मिश्रधातु के दो उदाहरण है – (i) पीतल (ii) इस्पात
उपयोग –
(i) पीतल – जहाज , पुलों एवं वाहनों के निर्माण में।
(ii) इस्पात – बर्तन के निर्माण में।
26. प्लास्टर ऑफ पेरिस के निर्माण की विधि एवं उपयोग लिखे।
उत्तर:- प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने की विधि –
जिप्सम को इस्पात के बर्तन में 100°C तापमान पर गर्म करने से जल के 3/2 अणु बाहर निकल जाते है जिससे प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्राप्ति होती है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस के निम्नलिखित उपयोग है –
(i) डॉक्टर , टूटी हड्डियों को स्थिर रखने में करते है।
(ii) खिलौना बनाने में ।
(iii) मूर्तियां बनाने में ।
(iv) प्रयोगशाला में।
(v) दीवारों को चिकना करने में ।
27. आयनिक यौगिक का गलनांक उच्च होता है। क्यों ?
उत्तर:- आयनिक यौगिक आयनों से मिलकर बने होते है न की अणुओं से मिलकर। विपरीत प्रकार के आयन धनात्मक तथा ऋणात्मक प्रकार के आयन वैधुत बल के द्वारा एक – दूसरे को आकर्षित करते है। ये आकर्षण बल बहुत ही मजबूत होते है। इसलिए आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च होता है।
28. लोहे को जंग से बचाने के दो उपाय बतावें ।
उत्तर :- लोहे को जंग से बचाने के दो उपयोग निम्नलिखित है –
(i) लोहे के ऊपर जिंक का परत चढ़ाकर ।
(ii) पेंट चढ़ाकर ।
29. बेकिंग पाउडर क्या है ?
उत्तर :- इसका रासायनिक नाम सोडियम बाईकार्बोनेट या सोडियम हाईड्रोजन कार्बोनेट है। इसका रासायनिक सूत्र NaHCO3 होता है। इसे खाने वाला सोडा भी कहते है। इसे सोडा विधि या साल्वे प्रक्रम द्वारा बनाया जाता है।
30. जाइलम तथा फ्लोएम में क्या अंतर है ?
उत्तर:- जाइलम तथा फ्लोएम निम्न अंतर है –
जाइलम
(i) यह जल तथा धुलित खनिज लवण का परिवहन करता है।
(ii) इसमें जल तथा खनिज लवणों के परिवहन एकदिशीय पथ में होता है।
(iii) इसमें उत्तक वाहिकाएं एवं वाहनिकाए पाई जाती हैं।
फ्लोएम
(i) यह खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण करता है।
(ii) इसमें खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण द्विदिशीय पथ में होता है।
(iii) इसमें चालनी नलिकाएं पाई जाती है।
31. प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री पौधे कहां से प्राप्त करते है।
उत्तर:- प्रकाश संश्लेषण के लिए कच्ची सामग्री पौधे यहां से प्राप्त करते है –
(i) कार्बनडाइऑक्साइड – पौधे इसे वायुमंडल से प्राप्त करते है।
(ii) जल – पौधे इसे जड़ों द्वारा प्राप्त करते है।
(iii) पर्णहरित – यह हरित लवक में उपस्थित होता है।
(iv) सूर्य का प्रकाश – पौधे सूर्य के प्रकाश से फोटोन ऊर्जा कणों के रूप में प्राप्त करते है।
32. अपरा (प्लेसेंटा) क्या है? इसका क्या कार्य है?
उत्तर:- प्लेसेंटा स्तनधारियों में पाए जाने वाले अस्थायी संवहनी अंग को संदर्भित करता है, जो गर्भावस्था के दौरान भ्रूण को माँ के गर्भाशय से जोड़ता है।
प्लेसेंटा के कार्य –
(i) प्लेसेंटा वह मार्ग है जो भ्रूण को माँ से जोड़ता है। (ii) माँ से भ्रूण तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन का संचरण और कार्बन डाइऑक्साइड की निष्कर्षण करता है।
(iii) भ्रूण से अपशिष्ट पदार्थ प्लेसेंटा के माध्यम से उत्सर्जित होते हैं।
33. पादप हार्मोन क्या है?
उत्तर:- पौधों द्वारा जारी हार्मोन को पादप हार्मोन या फाइटोहोर्मोन के रूप में जाना जाता है। वे पौधे की वृद्धि और विकास में मदद करते हैं। विभिन्न पादप हार्मोन ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकिनिन और एब्सिसिक एसिड है।
24. उत्पादक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- वे जीव जो पानी और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे सरल अकार्बनिक पदार्थों से अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, उत्पादक कहलाते हैं। उदाहरण हरे पौधे और नीले-हरे शैवाल है।
35. सजीवों के मुख्य चार लक्षण लिखें।
उत्तर:- सजीवों में विशिष्ट जैविक लक्षण पाये जाते हैं जैसे- भोजन ग्रहण करना, साँस लेना, वहन, वर्ज्य पदार्थों का परित्याग करना, वृद्धि करना एवं गति करना।
36. मनुष्य में कितने प्रकार के दाँत होते हैं? उनके नाम तथा कार्य लिखें।
उत्तर:- दाँत चार प्रकार के होते हैं- कर्तनक या इनसाइजर, भेदक या कैनाइन, अग्रचर्वणक या प्रीमोलर तथा चर्वणक या मोलर।
37. वाष्पोत्सर्जन एवं स्थानांतरण में अंतर लिखें।
उत्तर:- वाष्पोत्सर्जन – पौधों के वायवीय भागों से जल का रंध्रों द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन की क्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।
स्थानांतरण – पौधों में जल, खनिज लवण और खाद्य पदार्थों के बहुत ऊँचाई तक संचलन को ही स्थानांतरण कहते हैं।
38. गर्भनिरोधक गोलियों के बारे में बताएँ।
उत्तर:- कृत्रिम तरीके से विभिन्न रसायनों द्वारा ऐस्ट्रोजेन तथा प्रोजेस्टेरॉन जैसे हॉर्मोन बनाए गए हैं जो गर्भ निरोधक गोलियों के रूप में उपलब्ध हैं। महिलाएं जब इनका सेवन करती हैं तब उनके सामान्य मासिक चक्र बाधित हो जाते हैं तथा अंडोत्सर्ग नहीं हो पाता है। यह जनसंख्या नियंत्रण की अत्यंत सुरक्षित और प्रभावी विधि है।
39. हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है?
उत्तर:- हमारे आमाशय के जठर रस में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भी उपस्थित रहता है जो पेप्सीन नामक एंजाइम के निर्माण में सहायक होता है। पेप्सीन भोजन के प्रोटीन पर कार्य कर उसे पेप्टोन में बदल देता है। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के साथ आनेवाले जीवाणुओं को भी नष्ट करने में सहायक होता है।
40. आहार श्रृंखला क्या है? एक स्थलीय आहार श्रृंखला का उदाहरण दें।
उत्तर :- जीवों में आहार करने की एक श्रृंखलावत व्यवस्था आहार श्रृंखला कहलाती है।
स्थलीय आहार श्रृंखला का उदाहरण – हरे पौधे ➡️ कीट ➡️ मेढ़क ➡️ सर्प ➡️ बाज
41. मानव मूत्र के निर्माण विधि का वर्णन करें।
उत्तर:- मूत्र में साधारणतः जल, यूरिया तथा सोडियम क्लोराइड विद्यमान होते हैं। अगर एक मनुष्य चौबीस घंटे में 80 से 100 ग्राम प्रोटीन आहार के रूप में लेता है तो उसके मूत्र की प्रतिशत मात्रा निम्नलिखित होगी-
जल 96% एवं ठोस 4% (जिसमें यूरिया 2% तथा अन्य पदार्थ 2%) होता है। यूरिया प्रोटीन मेटाबॉलिज्म का उपोत्पाद है। यह एमीनो अम्ल से बनता है। यूरिया की सामान्य मात्रा 100 ml. रक्त में 30 mg मानी जाती है।
42. स्वयंपोधी पोषण तथा विषमपोयी पोषण में क्या अंतर है?
उत्तर:- वह पोषण जिसमें जीव अपने भोजन का स्वयं निर्माण करें स्वयंपोषी पोषण कहलाता है। जैसे-हरे पौधे।
वह पोषण जिसमें भोजन के लिए अन्य पर निर्भर रहना पड़े उसे विषमपोषी पोषण कहलाता है। जैसे-मनुष्य।
43. धमनी और शिरा में तीन अंतर लिखें।
उत्तर: धमनी और शिरा में अंतर-
धमनी
(i) हृदय से अंगों की ओर जाने वाली रक्त वाहिनी को धमनी कहते हैं।
(ii) धमनी में रक्त का बहाव हृदय से अंग की ओर होता है।
(iii) धमनी की आंतरिक भित्ति मोटी, पेशीय तथा लचीली होती है।
शिरा
(i) अंगों से हृदय की ओर जाने वाली रक्त वाहिनी को शिरा कहते हैं।
(ii) शिरा में रक्त का बहाव अंग से हृदय की ओर होता है।
(iii) शिरा की आंतरिक भित्ति पतली होती है।
44. अवतल दर्पण एवं उत्तल दर्पण में अंत्तर स्पष्ट करें।
उत्तर: उत्तल लेंस एवं अवतल लेंस में अंतर-
उत्तल लेंस
(i) यह किनारे पर पतला लेकिन बीच में मोटा होता है।
(ii) उत्तल लेंस द्वारा वास्तविक एवं काल्पनिक दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनते हैं।
(iii) उत्तल लेंस का फोकस वास्तविक होता है।
अवतल लेंस
(i) यह किनारे पर मोटा एवं बीच में पतला होता है।
(ii) अवतल लेंस द्वारा केवल काल्पनिक प्रतिबिंब ही बनता है।
(iii) अवतल लेंस का फोकस काल्पनिक होता है।
45. रेलवे सिग्नल में लाल रंग का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर:- रेलवे सिग्नल में लाल रंग का प्रयोग किया जाता है क्योंकि लाल रंग का तरंग दैर्ध्य अन्यों रंगों की तुलना में सर्वाधिक होने के कारण लाल रंग का विचलन सबसे कम होता है। जिसके कारण धुँध या घना कोहरा में भी लाल रंग साफ-साफ दिखाई देता है।
SOME IMPORTANT LINKS
| Class 10th Science Subjective PDF Download | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Home Page | Click Here |
हिन्दी निबंध कक्षा 10वीं – Hindi Nibandh Class 10th: बोर्ड परीक्षा 2027 में ये 5 निबंध आएगा