Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027: हेल्लो दोस्तों- अगर आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार बोर्ड ने 12वीं Dummy Registration Card 2027 जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों का सत्र 2025-2027 है, वे अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दर्ज जानकारी को अच्छी तरह जांच सकते हैं।
यदि आपके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो, हस्ताक्षर, लिंग, जाति या अन्य विवरण में किसी भी प्रकार की गलती है, तो उसे 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक सुधरवाया जा सकता है। समय रहते सुधार कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर आपका फाइनल रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड तैयार किया जाएगा।

Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | Bihar School Examination Board (BSEB), Patna |
| आर्टिकल | Bihar Board 12th Dummy Registration Card 2027 |
| श्रेणी | Dummy Registration Card |
| कक्षा | 12वीं (Intermediate) |
| परीक्षा वर्ष | 2027 |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-2027 |
| डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी | 25 जुलाई 2026 |
| सुधार शुरू | 25 जुलाई 2026 |
| सुधार की अंतिम तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| डाउनलोड मोड | Online |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.com |