Bihar Police SI Recruitment 2026: 150 स्पेशल ब्रांच SI पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Police SI Recruitment 2026: हेल्लो दोस्तों-अगर आप बिहार पुलिस में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार अवसर आ गया है। Bihar Police Sub-ordinate Services Commission (BPSSC) ने Police Sub-Inspector (General Closed Cadre) – Special Branch के 150 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 09 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) वेतनमान मिलेगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

Bihar Police SI Recruitment 2026:

Bihar Police SI Recruitment 2026 Overview

Particular Details
Recruiting Organization Bihar Police Sub-ordinate Services Commission (BPSSC)
Post Name Police Sub-Inspector (General Closed Cadre) – Special Branch
Total Vacancy 150
Advertisement No. 09/2026
Application Mode Online
Online Apply Start 09 July 2026
Last Date 09 August 2026
Pay Scale Level-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
Job Location Bihar
Official Website https://bpssc.bihar.gov.in

Bihar Police SI Vacancy 2026 Notification

BPSSC द्वारा जारी इस भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में 150 सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • Notification जारी : 03 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 09 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 09 अगस्त 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 09 अगस्त 2026
  • परीक्षा तिथि : बाद में घोषित की जाएगी
  • एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले जारी होगा।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा

BPSSC द्वारा निर्धारित आयु सीमा (कट-ऑफ तिथि के अनुसार) इस प्रकार है—

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • सामान्य वर्ग पुरुष : 37 वर्ष
  • सामान्य वर्ग महिला : 40 वर्ष
  • BC/EBC/SC/ST वर्ग : नियमानुसार अधिकतम 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतन (Salary)

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 का वेतन मिलेगा।

Pay Scale: ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह

इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधा तथा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

 

Leave a Comment