Why Are Gold Prices Rising? सोने के दाम बढ़ने की Real Truth with Dollar, Demand & etc.

Why Are Gold Prices Rising – भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं है. ये एक तरह की सेविंग है जिस पर लोग पूरा भरोसा करते हैं. शादी लानी हो, त्योहार हो, या पैसे बचाने हों, सोना हमेशा दिमाग में आता है. इसी वजह से जब सोने का रेट ऊपर-नीचे होता है, तो लोगों की सबसे पहली टेंशन यही होती है कि अरे, सोना इतना महंगा क्यों हो गया?
या  अरे वाह! आज सोना सस्ता हो गया !

लेकिन असल में गोल्ड का रेट रोज क्यों बदलता है? इसके पीछे चार बड़े कारण होते हैं. चलो इन्हें  समझते है .

Why Are Gold Prices Rising
Why Are Gold Prices Rising

Table of Contents

डॉलर रेट का असर – सोना महंगा होगा या सस्ता, ये डॉलर तय करता है

ये बात थोड़ी टेक्निकल लग सकती है, लेकिन समझने के बाद आपको बिल्कुल आसान लगेगी.

सोने की कीमत दुनिया भर में डॉलर में तय होती है. मतलब अगर डॉलर मजबूत हो जाए, तो सोने का रेट नीचे आ सकता है. और अगर डॉलर कमजोर हो जाए, तो गोल्ड प्राइस चढ़ सकता है.

ये कैसे असर डालता है?
  • अगर रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले गिर जाए, तो भारत को सोना महंगा पड़ता है.
  • और जैसे ही इंपोर्ट महंगा होता है, दुकानों में सोने की कीमत बढ़ जाती है.
एक आसान उदाहरण

मान लो कल 1 डॉलर = 82 रुपये था, और आज 1 डॉलर = 84 रुपये हो गया.
अब वही सोना खरीदने के लिए भारत को ज्यादा रुपये देने पड़ेंगे.
इसका सीधा असर हमारे लिए सोने के दाम बढ़ने के रूप में दिखता है.

तो याद रखना:
डॉलर मजबूत = सोना महंगा
डॉलर कमजोर = सोना थोड़ा सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार – दुनिया में क्या चल रहा है, इससे भी सोना ऊपर-नीचे होता है

सोने के भाव पर दुनिया में हो रहीं बड़ी खबरों का सीधा असर पड़ता है.

कौन-कौन सी चीजें गोल्ड की कीमत हिलाती हैं?
  • अमेरिका में ब्याज दरें
  • युद्ध या बवाल
  • स्टॉक मार्केट में गिरावट
  • तेल के दाम बढ़ना
  • फेडरल रिजर्व की नीतियां

जब दुनिया में डर बढ़ता है या बाजार डगमगाता है, तो लोग सुरक्षित जगह पैसा लगाने लगते हैं. और सुरक्षित जगह नंबर 1 पर हमेशा सोना ही आता है.

सीधी भाषा में समझो

दुनिया में जितनी अनिश्चितता बढ़ेगी, सोने की कीमत उतना चढ़ेगी.

मांग और सप्लाई – खरीद ज्यादा, माल कम तो दाम तो बढ़ेंगे ही

बाजार में कोई भी चीज हो, अगर मांग ज्यादा हो और माल कम हो, तो कीमत ऊपर जाएगी.
सोने में भी यही लागू होता है.

मांग कब बढ़ती है?
  • शादी का सीजन
  • त्यौहार जैसे धनतेरस, दिवाली, अक्षय तृतीया
  • लोग निवेश के लिए खरीदारी बढ़ाते हैं

इन दिनों दुकानों में खरीदारों की भीड़ लग जाती है.
और जैसे ही मांग बढ़ती है, सोने का रेट भी बढ़ जाता है.

सप्लाई कब बढ़ती है?
  • जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना ज्यादा मिलता है
  • जब सरकार आयात पर कस्टम ड्यूटी कम कर देती है
  • जब ज्वेलर्स के पास ज्यादा स्टॉक होता है

इस हालात में मार्केट में सोना ज्यादा होता है और रेट नीचे आ जाता है.

भारत में इसका असर ज्यादा क्यों दिखता है?

क्योंकि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला देश है.
यहां छोटी-सी मांग भी गोल्ड रेट में बड़ा बदलाव ला सकती है.

इसे भी पढ़े –Story Reshare Instagram पर स्टोरी रीशेयर का बड़ा गेम! लोग बोल उठे – “ये तो सबको आना चाहिए

 

फेस्टिव सीजन – त्योहार आते ही सोने के दाम क्यों चढ़ जाते हैं?

त्योहारों के समय सोने का रेट बढ़ना लगभग तय है.

क्यों?
  • लोग सोना खरीदने को शुभ मानते हैं
  • दुकानों में भीड़ बढ़ जाती है
  • ज्वेलर्स सप्लाई कम कर देते हैं
  • मेकिंग चार्ज भी अक्सर बढ़ा देते हैं

ये सब कारण मिलकर त्योहारों में सोने की कीमत ऊपर ले जाते हैं.

शादी के मौसम में तो रेट और भी तेजी पकड़ता है

क्योंकि इस समय हर घर में सोना खरीदा जाता है.
मांग अचानक बढ़ जाती है और कीमत भी ऊपर चली जाती है.

क्या आपको सोना कब खरीदना चाहिए?

अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो इन बातों पर नजर रखें:

  • डॉलर ऊपर जा रहा है या नीचे?
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहा है?
  • त्योहार या शादी का समय आ रहा है?
  • सोने में दाम कुछ दिनों से लगातार चढ़ रहे हैं या स्थिर हैं?

अगर आप इन चीजों पर ध्यान देंगे, तो आपको अच्छे रेट पर सोना मिल सकता है.

निष्कर्ष –

Why Are Gold Prices Rising -सोने की कीमतें कभी भी बिना वजह नहीं बदलतीं.
डॉलर, दुनिया की अर्थव्यवस्था, मांग-सप्लाई और हमारे त्योहार, ये चार चीजें मिलकर गोल्ड रेट को ऊपर या नीचे करती हैं.

इन कारकों को समझकर आप तय कर सकते हैं कि सोना कब खरीदना ठीक रहेगा और कब नहीं.
और अगली बार कोई पूछे कि “सोना इतना महंगा क्यों हो गया?”, तो अब आप आसानी से समझा पाएंगे.

Whatapp channel Click here 
Home-Page Visit Now

Leave a Comment