Bihar Board Exam Date 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा में बड़े बदलाव, यहां से जाने।

Bihar Board Exam Date 2026
Bihar Board Exam Date 2026

Bihar Board Exam Date 2026 को लेकर बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया में कुछ नए बदलाव भी लागू किए हैं, जिनकी जानकारी हर परीक्षार्थी को होना बेहद जरूरी है।

अगर आप वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड की मैट्रिक या इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां आपको परीक्षा की तारीख, समय, प्रैक्टिकल एग्जाम, शिफ्ट टाइमिंग और नए नियमों की पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी। इसलिए पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़ें।

Bihar Board Exam Date 2026: Overview

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम Bihar School Examination Board (BSEB)
लेख का नाम Bihar Board Exam Date 2026
लेख का प्रकार वार्षिक परीक्षा तिथि
10वीं परीक्षा प्रारंभ तिथि 17 फरवरी 2026
10वीं परीक्षा अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026
12वीं परीक्षा प्रारंभ तिथि 02 फरवरी 2026
12वीं परीक्षा अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026
परीक्षा जानकारी मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com
Telegram ग्रुप Join Now
WhatsApp ग्रुप Join Now

Bihar Board Exam Date 2026: लेटेस्ट अपडेट क्या है?

बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार,

  • कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  • कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलेगी।

इस वर्ष भी बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल होने वाले हैं। अनुमान के अनुसार,

  • मैट्रिक परीक्षा में करीब 15 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे।
  • इंटर परीक्षा में लगभग 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इसके लिए पूरे राज्य में लगभग 3400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से कराई जा सके।

Bihar Board Exam Date 2026: प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां

बिहार बोर्ड हर साल थ्योरी परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन करता है। वर्ष 2026 में भी प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी माह में आयोजित की जाएगी।

  • इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा:
    10 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक
  • मैट्रिक प्रैक्टिकल परीक्षा:
    20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक

प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित स्कूल और कॉलेज स्तर पर आयोजित की जाएगी।

Bihar Board Exam Date 2026: वार्षिक परीक्षा का पूरा समय सारणी

यदि आप बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपको परीक्षा के समय और शिफ्ट की सही जानकारी होनी चाहिए।

परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग

बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी:

  • प्रथम पाली (Morning Shift):
    सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक
  • द्वितीय पाली (Afternoon Shift):
    दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक

परीक्षा अवधि

  • प्रत्येक विषय की परीक्षा अवधि: 3 घंटे 15 मिनट
  • प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय: 15 मिनट

अतिरिक्त समय में छात्र केवल प्रश्न पत्र पढ़ सकते हैं, उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होती।

Bihar Board Exam Date 2026: परीक्षा से जुड़े नए बदलाव

Bihar Board Exam Date 2026

Bihar Board Exam Date 2026
Bihar Board Exam Date 2026

बिहार बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों की जानकारी हर छात्र को होनी चाहिए।

  • मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र में जूता पहनकर प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
  • निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
  • गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र में जबरन प्रवेश करने की कोशिश करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
  • परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों या स्टाफ से दुर्व्यवहार करने पर छात्र को 2 वर्षों के लिए परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

Bihar Board Exam Date 2026: छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा से पहले सिलेबस और मॉडल प्रश्न पत्र का अभ्यास करें।
  • अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।
  • परीक्षा के दौरान अनुशासन का पूरा पालन करें।

Bihar Board Exam Date 2026: महत्वपूर्ण लिंक

लिंक विवरण
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि 2026 To be Announced
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2026 To be Announced
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com
Telegram ग्रुप Join Now
WhatsApp ग्रुप Join Now

 

Leave a Comment